सांड से टकराकर खड्ड में पलटा टेम्पो, सात घायल
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ पर रविवार रात सीताद्वार मंदिर के पास सवारियों से भरा एक टेम्पो अचानक सांड से टकरा गया। टक्कर के बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के वक्त टेम्पो में सात लोग सवार थे।
टेम्पो के गहरे पानी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी में कूदकर टेम्पो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे सीताद्वार चौकी प्रभारी ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा को जुनैद खान (35) पुत्र सूबेदार खान निवासी ताजपुर थाना रानीपुर जिला बहराइच चला रहा था। इस दौरान टेंपो में राजितराम (43) पुत्र लालजी निवासी मंसूरगंज, थाना दरगाह शरीफ बहराइच, छोटी (22) पत्नी सुनील, निकेश (35) पुत्र मालिकराम, रत्तीराम (55) पुत्र फेरइ व पारो (25) पत्नी अनिल सवार थे। यह सभी फेरी का काम करते हैं, जो बलरामपुर से टेम्पो में सवार होकर बहराइच जा रहे थे। हादसे की वजह सड़क पर अचानक आए सांड को बताया जा रहा है।