सिलेंडर न मिलने पर गैस उपभोक्ताओं ने किया देवकाली बाईपास मार्ग जाम
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।मंगलवार को भोर शशि गैस सर्विस देवकाली पर भोर से सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने सिलेंडर न मिलने के चलते देवकाली बाईपास मार्ग को जाम कर दिया। जिसके चलते वहां पर घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और इधर से गुजरने वाले दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों को इस जाम का शिकार होना पड़ा।जाम कर रहे कई गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि पहली बात तो आसानी से सिलेंडर की बुकिंग हो नहीं रही है और जो बुकिंग हो रही है उसकी डिलीवरी घर तक नहीं पहुंच रही है।जिसके चलते मजबूरी में वे सभी गैस उपभोक्ता मंगलवार को भोर से ही घंटों लाइन में शशि गैस एजेंसी पर खड़े रहे परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जिसके चलते उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और देवकाली बाईपास मार्ग को जाम कर दिया।इस मौके पर जाम कर रहे गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके गैस सिलेंडर को बुक हुए काफी दिन हो गए लेकिन अभी तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई।जिसके चलते हुए घंटा लाइन से खड़े रहे।कुछ गैस उपभोक्ताओं ने यहां तक बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया था लेकिन यहां के गैस एजेंसी पर तैनात मैनेजर कर्मचारी के साथ-साथ हाकरों की मिली भगत से बिना जानकारी के उनके मोबाइल पर मैसेज आ गया कि आपका सिलेंडर बुक हो चुकी थी वह डिलीवरी भी हो गई है।जबकि उन उपभोक्ताओं ने कोई भी गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया था।उन्होंने बताया कि सवाल यह उठता है कि जब यह गैस सिलेंडर नहीं बुक हुआ तो आखिर कैसे उनके सिलेंडर का डिलीवरी हो गया।बताया कि इस समय हेरा फेरी शशि गैस एजेंसी देवकाली पर बहुत हो रही है।उन्होंने शशी गैस एजेंसी के मालिक रामू प्रियदर्शी के साथ-साथ मैनेजर अनिल कुमार पर आरोप लगाया कि वह यहां पर तैनात कर्मियों तथा हाकरो से मिली भगत करके काफी मात्रा में गैस सिलेंडर काफी संख्या में ब्लैक कर रहे है।जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि अगर हमारी यह समस्या दूर नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसके जिम्मेदारी सीधे-सीधे प्रशासन की होगी।गैस उपभोक्ताओं द्वारा जाम लगाए जाने के चलते घंटे तक देवकाली बाईपास का यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रहा।

