सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा को मिला ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया सम्मान*

*सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा को मिला ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया सम्मान*

 

ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया के चेयरमैन जिम्मी आर जगतियानी द्वारा मुख्य अतिथि टीएफआई कोषाध्यक्ष सुधीर हलवासिया की उपस्थिति में ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में बेहतरीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व अधिकारी मनोज वर्मा को ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

फाउंडर एण्ड फादर ऑफ ताइक्वांडो इन इंडिया ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर जगतियानी ने लालबाग स्थित एलोरा होटल में 1985 से ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में शुरुआत करने वाले मास्टर मनोज वर्मा को ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में 41 वर्ष की लंबी और उत्कृष्ट सेवा के लिए “पायनियर ऑफ ताइक्वांडो” कैटेगरी में सम्मानित किया। मास्टर मनोज वर्मा ने ताइक्वांडो में 1990 – 91 में ब्लैक बेल्ट हासिल की, बाद में 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की। यही नहीं मास्टर मनोज ने नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की भी योग्यता हासिल कर रखी है।

मास्टर मनोज वर्मा ने बताया कि वर्तमान में वो सिविल डिफेंस विभाग में लखनऊ में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत है और आजादी की 75वी वर्षगांठ पर वर्ष 2022 में उनको विभाग में विशिष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया था। वर्ष 1994 में दिल्ली में उन्होंने फायर कंपटीशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। यही नहीं आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के साथ साथ लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पद की जिम्मेदारी भी मनोज वर्मा के द्वारा निभाई जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल, संजय सारस्वत (पूर्व डायरेक्टर साईं), पीटर जगतियानी, मास्टर मनोज शर्मा, राहुल देवंदा, निशा सिंह, पीयूष कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अशोक भार्गव, मास्टर रूपकमल नंदी, राजेश कुमार सिंह, परख कुमार श्रीवास्तव, सहित सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश के स्टाफ अफसर सुमित मौर्य, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा पांडेय ने मनोज वर्मा को ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026 से सम्मानित करने व विभाग का नाम रोशन करने के किए शुभकामनाएं व बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *