सीबीआई की टीम देवकाली स्थित पवन मालवीय के आवास पर मारा छापा
करीब ढाई घंटे तक दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच
अयोध्या।बुधवार को अमेठी बेसिक शिक्षा विभाग में 7 करोड़ रुपए से अधिक के कथित घोटाले की जांच में सीबीआई टीम ने बुधवार को पवन कुमार मालवीय के आवास पर छापा मारा।सीबीआई टीम ने करीब ढाई घंटे तक दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। सीबीआई अधिकारियों ने मकान से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और मामले से संबंधित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल किया।छापा मारते समय सीबीआई ने इतनी सतर्कता बरती कि इसकी भनक स्थानीय लोगों को छोड़िए स्थानीय पुलिस तक नहीं पहुंची।टीम सुबह 5:30 बजे देवकाली पुलिस चौकी पास स्थित पवन कुमार मालवीय के आवास पर पहुंची।सुबह करीब 8 बजे टीम कार्रवाई पूरी कर वहां से रवाना हो गई।हालांकि,एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।देखा जाये तो सीबीआई टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अनुभाग में 7 करोड़ रुपए से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में यह कार्यवाई की है।अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अनुभाग में 7 करोड़ रुपए से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई जांच कर रही है।यह जाँच डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में की जा रही है।इसके लिए 8 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।टीमों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई
की।

