सेंट एन्जनीज के वार्षिकोत्सव में सैफ हसनैन हुये सम्मानित

 

-सेंट एन्जनीज के वार्षिकोत्सव सन फेस्ट में यमाज सेवी सैफ हसनैन हुये सम्मानित’-

-सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता-हाजी सैफ हसनैन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. राजाजीपुरम् स्थित सेंट एन्जनीज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह सन फेस्ट बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी हाजी सैफ हसनैन को उनके सामाजिक कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। सैफ हसनैन समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के निवर्तमान नगर सचिव है। उनके सामाजिक सरोकारों के लिये सेंट एन्जनीज की प्रबन्धक तरू सक्सेना ने सैफ हसनैन को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हाजी सैफ ने बच्चों को जीवन में सफलता के मूल मंत्र देते हुये कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। जीवन में सफलता केवल कठिन परिश्रम से ही मिलती है। इस अवसर पर उन्होनें प्रबन्धक तरू सक्सेना सहित रूही सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *