सोनम यादव ने पीसीएस परीक्षा में 20 वीं रैंक लाकर किया माता-पिता का क्षेत्र वासियों का नाम रोशन

सोनम यादव ने पीसीएस परीक्षा में 20 वीं रैंक लाकर किया माता-पिता का क्षेत्र वासियों का नाम रोशन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जहां की बेटी सोनम यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन पाया है। सोनम ने पूरे उत्तर प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।गद्दोपुर, अयोध्या की रहने वाली सोनम यादव एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सुरेश कुमार यादव बी.आर. इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं, जबकि उनकी माता सुशीला देवी गृहिणी हैं। पांच बहनों और एक भाई के बीच सोनम चौथे स्थान पर हैं, लेकिन उनके सपने और हौसले सबसे अलग रहे।शिक्षा की बात करें तो सोनम ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कैनोसा कॉन्वेंट से की। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई यूपी बोर्ड से विज्ञान वर्ग में पूरी की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने के.एस. साकेत कॉलेज, अयोध्या से बीएससी की डिग्री हासिल की।सोनम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, स्वअध्ययन और समाज कल्याण विभाग की कोचिंग का अहम योगदान रहा है। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।उनकी इस सफलता पर वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोनम यादव वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह के जूनियर अधिवक्ता कमलेश यादव की भतीजी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *