
पाली-(हरदोई) जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जनहित में गुरुवार की देर शाम कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा कर दिया गया था।जिसमें पाली थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह को कछौना थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इंस्पेक्टर संदीप सिंह का कछौना थाना में स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सर्वप्रथम मुख्य रूप से एसएसआई विजय नारायण शुक्ला ने इंस्पेक्टर संदीप सिंह को शाल ओढ़ाकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात उनके सम्मान में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार दुबे, नीरज कुमार, विनोद कुमार शर्मा, राम वचन आदि के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने पुष्प माला पहनाकर इंस्पेक्टर संदीप सिंह को विदाई दी। पाली थाने में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात इंस्पेक्टर संदीप सिंह का विदाई कार्यक्रम शनिवार को थाना परिसर में सम्पन्न हुआ। विदाई कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों,मीडिया कर्मियों सहित नगर व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पुष्प माला पहनाकर इंस्पेक्टर संदीप सिंह को विदाई दी और उनके कार्यकाल को काफी सराहा। आपको बता दें कि 13 नवम्बर 2021 को माधौगंज थाने से स्थानांतरित होकर आये पाली थाने का चार्ज संभालने वाले इंस्पेक्टर संदीप सिंह का गुरुवार की देर शाम को स्थानांतरण एसपी राजेश द्विवेदी ने कर दिया था। पाली थाने के इंस्पेक्टर संदीप सिंह प्रभारी निरीक्षक रहते क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर लगाम लगाई साथ ही कच्ची शराब के कारोबार पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया। जिले में तेजतर्रार पुलिस अफसरों में शुमार इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने पाली थाना क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर तरीके से बनाये रखा। साथ ही क्षेत्र में बड़ी वारदातों पर भी रोकथाम रही। इंस्पेक्टर संदीप सिंह का स्थानीय लोगों और स्टॉफ से अच्छा व्यवहार देखने को मिला। और वह एक कर्तव्यनिष्ठ इंस्पेक्टर हैं जो अपना कर्तव्य बड़ी ईमानदारी से निभाते रहे। उन्हें किसी भी जटिल समस्या को अपने अनुभव से हल करने में महारत हासिल हैं। कुशल कार्यशैली के लिये अलग पहचान रखने वाले पाली थाना प्रभारी संदीप सिंह के स्थानांतरण पर उनके सम्मान में उन्हें पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने विदाई दी। इस अवसर पर पाली थाना का समस्त स्टॉफ के अलावा अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

