स्मार्टफोन एवं टैबलेट पाते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे : छात्रों को वितरित किया गया स्मार्टफोन एवं टैबलेट

स्मार्टफोन एवं टैबलेट पाते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे :

छात्रों को वितरित किया गया स्मार्टफोन एवं टैबलेट

रिपोर्टर जय प्रकाश तिवारी
जौनपुर सुजानगंज : क्षेत्र के नवयुग महाविद्यालय मधुपुर में छात्र छात्राओं को 120 स्मार्टफोन एवं 23 टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि छात्र इसका सही उपयोग कर शिक्षा ग्रहण करें। सरकार का प्रयास है कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिल सके। आज की शिक्षा में इंटरनेट का महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए छात्रों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित किया जा रहा है। प्रबंधक डा. संगीता द्विवेदी, नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा, शिवकुमार, उज्जवल, राहुल, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *