स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया

एक भगीरथ प्रयास का सुखद प्रारम्भ.

आज स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नमन वसुंधरा ट्रस्ट के तत्वावधान में चालू हुआ पिपरा घाट गोमती नदी सफ़ाई अभियान. सुबह 5 बजे से श्रमदान में जुटे पर्यावरण संरक्षण प्रतिबद्ध युवाओं की टोली. डॉक्टर, सीए, थिएटर एक्टर, पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी सब मिलकर आज पचास से ज़्यादा युवा कार्यकर्ताओं ने गोमती नदी तट पर सफ़ाई अभियान में हाथ बटाया.

आज स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।

ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की कि आने वाले सफ़ाई सत्रों में स्वयं सेवकों की यें संख्या हज़ारों में बढ़ेगी।

नगर निगम ने भी सहयोग किया। कल ही ट्रस्ट को कुछ हाथ उपकरण व ग्लव्स उपलब्ध कराये थे। और आज मौक़े पर कूड़ा निस्तारण गाड़ी भी आई थी।

नमन वसुंधरा ट्रस्ट ने हम उन सभी स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना समय, ऊर्जा और संसाधन समर्पित किए। ट्रस्ट ने इस अभियान के दीर्घकालिक प्रभावों की बात करते हुए तो आशा की कि यह पहल न केवल आज के लिए, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करेगी।

प्रतिबद्ध स्वयंसेवकों के प्रमुख समूह में नमन वसुन्धरा संस्थापक ट्रस्टी स्नेहिल लाल और ट्रस्टी शाहबाज़ खान स्वयंसेवक-डॉ. समीर अहमद, डॉ. सिद्धार्थ जे. डेविड, थिएटर अभिनेता, अक्षय दीक्षित, एडवोकेट मणि प्रकाश, सामाजिक कार्यकर्ता खुशनाज़ होमावज़ीर, शुभम श्रीवास्तव संकल्प श्रीवास्तव (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), फहद मुशीर-डिजिटल मीडिया मैनेजर, मौली मल्होत्रा, सामाजिक कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *