स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सभी को मिले-अनुपम मिश्र

गोरखपुर/वुधवार को उप जिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्र ने ब्रह्मपुर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई जगह कमियां मिली जिसको सुधारने का निर्देश दिया गया।
ब्रह्मपुर क्षेत्र के सी एच सी बरही, पी एच सी ब्रह्मपुर, एडिशनल पी एच सी विशुनपुरा और राजी जगदीशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां जांच में कई जगह अवस्थापना सुविधाओं का अभाव मिला जिससे मरीजों को अस्पताल में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जांच की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *