जौनपुर 04 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 02 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 के मध्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में 04 अक्टूबर 2024 को सड़क सुरक्षा पखवाड़ के तृतीय दिवस के अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बस/ट्रक/आटो/ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को हेलमेट, सीटबेल्ट के महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उक्त के साथ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि वाहन का संचालन करते समय सावधानियॉ बरते एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें। उक्त अवसर पर परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

