हरफन मौला स्व: अनित सिंह की स्मृति मे आयोजित होगा सी बी पी एल- 4
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।सोमवार को स्काई स्टैडियम के मैदान पर स्वर्गीय अनित सिंह मेमोरियल सी बी पी एल – 4 की ट्रॉफी का अनावरन प्रमुख व्यापारी हेमंत कालरा ने किया। इस कार्यकफम के मुख्य अतिथि हेमंत कालरा रहे।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दानिश अंसारी एवं सीनियर अधिवक्ता रवि मेहरोत्रा रहे।यह प्रतियोगिता टी- 10 यानी की दस दस ओवरो की खेली जायेगी।रात्रि मे खेली जाने वाली यह प्रतियोगिता १२ अप्रोल से खेली जायेगी।जिले के दो रात्रि ग्राउंड पर खेले जाने वाले मुकाब्लॉ का सीधा प्रसारण भो किया जाएगा।इस प्रतियोगिता मे ५ टीमें राउंड रॉबिंन लीग मुकाबले खेलकर आगे बढ़ेंगी। तथा १६ टीमो को सीधा नॉक आउट मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा।अंततं दोनों ग्रुप से दो दो टीमे सेमीफाइनल मे प्रवेश करेंगी।फिर क्रॉस सेमीफाइनल खेला जायेगा। विजेता टीमे चमचमाती ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। निदेशक सैयद सुबहानी ने बताया कि विजेता टीम को नकद Rs/16000, तथा उपविजेता को Rs/ 11000 तथा चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। इसका उद्घाटन सिविल लाइन बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड पर किया जायेगा।आयोजन अध्यक्ष दीपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे कुल 29 मैच खेले जायेंगे। सहसचिव सैयद आसिफ ने बताया सारी तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है।इस प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन समाज सेवक अभय कुमार वर्मा करेंगे।मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस मौके पर खाकी वाले गुरुजी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।मीडिया प्रभारी ताहिर सिद्दीकी ने बताया की विशेष पुरुस्कार दिवंगत खिलाडियों की याद मे दिया जायेगा।प्लेज़र ऑफ द सीरीज स्व:रितेश आहूजा की याद मे, बेस्ट बल्लेबाज स्व: राजीव श्रीवास्तव की याद मे, बेस्ट बालर महेश लखमानी की याद मे तथा बेस्ट फील्डर खालिद अंसारी की या मे दिया जायेगा। फाइटर क्लब के कप्तान डॉक्टर रजनीश ने आयोजन को पूर्ण समर्थन की घोषणा की। इस मौके पर शहर के प्रमुख खिलाडी राहुल रमानी, शुभम गुप्त, रितिक, कासिम, मजिद, कौसर मालिक आकाश, सैयद ताहा, सैयद ज़ीशन, कुलदीप, तथा गणमानय लोग मौजूद रहे।

