हर्षोल्लास पूर्वक मना शहर के अमर हास्पिटल मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मना शहर के अमर हास्पिटल मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस

फोटो

अयोध्या।शहर से लेकर गांव तक 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।वही कोतवाली नगर क्षेत्र के अमानीगंज स्थित शहर के प्रतिष्ठित अमर हॉस्पिटल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि रुप में आये आर्मी मे अधिकारी पद पर तैनात मनोज त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा फहराया। उसके पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर आसपास का इलाका राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आये श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी सौभाग्य शाली है जो आज आजाद है।परंतु इस आजादी को पाने के लिए वीर सपूतों ने अपने जान की परवाह न करते हुए हमें आजादी दिलाई।उन्होंने कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है।वही अमर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरविंद खरे व प्रबंध निदेशक साधना खरे ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें अपने देश के विकास के बारे में हमेशा सोचना चाहिए।क्योंकि हमारा देश ऐसे ही स्वतंत्र नहीं हुआ और ना ही सरलता से।भारत का संविधान बना इसके लिए हमारे राष्ट्र भक्तों ने अपनी जान की बाजी लगाकर जहां एक ओर 15 अगस्त को देश को स्वतंत्र कराया।हम लोगों को हमेशा देश हित के बारे में सोचना चाहिए और देशहित के बारे में तभी सोचा जा सकता है जब हम लोग अपना व अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का के बारे में भी सोचेंगे।इस मौके पर अमर हॉस्पिटल के कर्मियों ने चिकित्सकों ने और स्टाफ नर्स ने कई देश भक्ति से भरे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वहां पर उपस्थित सैकड़ों लोगों का मंत्रमुग्ध किया।इस मौके पर अमर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरविंद खरे व प्रबंध निदेशक साधना खरे के अलावा अपराध शाखा लखनऊ में तैनात राकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश, राजेन्द्र, पंकज, अतुल यादव, सुनील, ममता, रुचि यादव, रुचि शर्मा, जूही, सरिता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *