पत्रकार मृत्युंजय प्रताप सिंह
लखनऊ :विराट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बॉलीवुड हिंदी फिल्म “लक्ष्मी चौहान द पावर ऑफ वुमन” लखनऊ, माननीय केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म बेटी का पोस्टर लॉन्च किया – बेटी बचाओ से संबंधित यह फिल्म उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारी लक्ष्मी चौहान के जीवन की जीवनी है। इस फिल्म के डायरेक्टर लखन चौधरी हैं और प्रोड्यूसर मोनिका शर्मा फिल्म मेकर के साथ बिजनेसमैन भी हैं।
स्टार कास्ट – लक्ष्मी सिंह चौहान, गौरव कुमार, माधुरी सिंह
एक्शन डायरेक्टर शाहबाज अली।
फिल्म में इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान खुद मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं और गौरव कुमार अकरम खान के रूप में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक लखन चौधरी ने कहा कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, यह फिल्म लड़कियों के लिए प्रेरणादायी होगी, यह फिल्म उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई जाएगी, इसमें ज्यादातर कलाकार उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी का प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दिल से धन्यवाद कहें। चौधरी जी ने बताया कि यह फिल्म पूरे चरत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता गौरव कुमार की एक और फिल्म का आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में डी सी पी लक्ष्मी सिंह चौहान की बायोपिक “लक्ष्मी चौहान” का पोस्टर लांच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी की कार्यालय में लांच किया गया। पोस्टर लांच में “लक्ष्मी चौहान” की पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता गौरव कुमार और डी सी पी लक्ष्मी सिंह चौहान , माधुरी सिंह के साथ डायरेक्टर लखन चौधरी , प्रोडूसर मोनिका शर्मा व टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पोस्टर विमोचन में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने पूरी टीम को शुभकामनाये दी और साथ में महिला शशक्तिकरण पर आधारित फिल्म को आशीर्वाद दिया।
कई बड़ी मूवी से अपना अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता गौरव कुमार “लक्ष्मी चौहान” में मुख्य विलन की किरदार निभा रहे है। आपको बता दे की गौरव कुमार इसे पहले “रायबरेली”, “शूट आउट इटावा सफारी”, “सीतापुर सिटी ऑफ़ गैंस्टर” जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवी से अपने अभिनव से लोगो का दिल जीत चुकी है। अपनी जल्दी की मूवी रायबरेली से उन्होंने जल्द ही सुर्खिया और लोगो का खूब प्यार बटोरा है इनकी आने वाली फिल्म “लक्ष्मी चौहान” में एक अलग किरदार अकरम खान खलनायक के रूप में अपना हाथ आजमाएंगे जिसपे गौरव कुमार को उम्मीद है के लोगो और अपने फैन के दिलो में अपनी जगह और मजबूत कर पाएंगे।अभिनेता गौरव कुमार ने अभिनय की शिक्षा भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से पूरी की है।
विराट फिल्म प्रोडक्शन लखन चौधरी पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। लखन चौधरी ने संगीत एल्बम, लघु फिल्म, रेड फिल्म, विज्ञापन फिल्म और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। लखन चौधरी का ड्रीम प्रोजेक्ट डीएसपी की जीवनी फिल्म लक्ष्मी चौहान द पावर ऑफ वूमेन बना रहा है जिसमें मुंबई के जाने-माने अभिनेता और उत्तर प्रदेश के कई कलाकारों को फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया गया है। यह फिल्म भारत के सभी सिनेमाघरों में लॉन्च की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस की फायरब्रांड महिला अधिकारी मानी जाने वाली लक्ष्मी चौहान ने शुरूआती दौर में सभी बड़े बदमाशों को मार गिराया और मुठभेड़ के बाद बड़ी संख्या में बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. उन पर तमाम तरह के आरोप भी लगे, जिसके चलते तेजतर्रार महिला अधिकारी को जेल के पीछे रहना पड़ा. अब उन पर एक फिल्म भी बन रही है.
बचपन से अब तक का सफर पर्दे पर दिखेगा
लक्ष्मी चौहान का कहना है कि अब उन्होंने उन पर बायोग्राफिकल फिल्म बनाने की हामी भर दी है. उनका कहना है कि इस फिल्म में उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा। यानी जिन्होंने पर्दे के पीछे से उतार-चढ़ाव का अनुभव किया, उन्हें अब पर्दे पर देखा जा सकता है, साथ ही यह फिल्म महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगी. इस फिल्म में मुंबई के कलाकारों के साथ उत्तर प्रदेश के कलाकार भी अहम भूमिका निभाएंगे और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.
फिल्म प्रचार कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुण, वीर विक्रम मुकेश सिंह चौहान एमएलसी सुरेंद्र चौधरी एमएलसी निर्मला पासवान मौजूद रहे।

