
शाहजहांपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, शाहजहाॅंपुर की ओर से रविवार को राय विशुन दयाल इण्टर कॉलेज, हुसैनपुरा, में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव , प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव जी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्रदेश पदाधिकारियों का शाल ओढा़कर एवं पुष्प बमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय सक्सेना तथा आयोजक बालकृष्ण श्रीवास्तव, कृपाशंकर सक्सेना, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश कुमार
सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना, रमेश सक्सेना रहे ।
कार्यक्रम में प्रशांत सक्सेना, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, पवन सहाय, गौरव श्रीवास्तव, सुधांशु सक्सेना, डॉ. विजय जौहरी, नीरज सक्सेना, आकाश सक्सेना, प्रवीन सक्सेना, संचित श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव , शिवांश सक्सेना , विक्रम श्रीवास्तव , शैलेश श्रीवास्तव, कु. विजया सक्सेना आदि का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम में चित्राँश परिवारों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढा़यी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सक्सेना ने किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाॅ. अम्बिका श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम रहे।इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे कायस्थ समाज लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

