अंतर्जनपदीय रोडवेज बसों मैं रैंकिंग कर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या की कोतवाली नगर की पुलिस का काम सराहनीय कार्य लगातार जारी है ।उसी क्रम में आज एक अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है । इस गैंग के लोग रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ बैठकर यात्रा करते थे और मौका पाकर उनका बैग काटकर चोरी करते थे और उनके कीमती सामानों पर हाथ साफ करते थे और रास्ते मे ही उतर जाते थे। पुलिस को काफी दिनों से इस गैंग के सदस्यों की तलाश थी ।पुलिस ने गैंग के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चोरी किये गए समान और 49600 रुपये नकद व एक अदद चाकू और ब्लेड भी बरामद किया है । यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग के जरिये इनका पर्दाफाश हुआ । अंतर्जनपदीय गैंग की गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी शैलेश पांडेय ने 10000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *