अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर 24 घंटे चला विरोध, मरम्मत और कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर 24 घंटे चला विरोध, मरम्मत और कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत

 

जौनपुर,09 जून। यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार सातक जारी रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आवश्यक आश्वासनों के बाद मंगलवार को मामला शांत हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिमा पर पथराव किया गया, जिससे प्रतिमा के दाहिने हाथ की एक उंगली टूट गई। सोमवार शाम घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए रात भर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। मंगलवार सुबह सदर तहसीलदार महेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की।

अधिकारियों ने प्रतिमा की मरम्मत, दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी तथा प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई गई तथा प्रतिमा का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लोगों ने ‘जय भीम’ के नारे भी लगाए।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में बसारतपुर निवासी राजेश पाल पुत्र देवराज पाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

गी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *