अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सम्मानित अधिकारियों /पदाधिकारियों /एवं राष्ट्र भक्त सभी सदस्यों का ह्रदय से अभिनन्दन के साथ स्वागत, जयश्रीराम, जयहिंद.
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे संगठन की समाज व राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित होकर कार्य करने की भावना का समाज के अनेक मचों से समय समय पर प्रशंसा की जाती रहती है एवं मीडिया में भी अपने अपने स्तर से चर्चा होते रहती है. संगठन के सदस्यों को राजेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष आदर्श व्यापारी एसोसिएशन तथा एस. एस. इंफ़्रा. वेंचर्स द्वारा निकट फीनिक्स यूनाइटेड माल, प्रताप टावर आलमबाग में बड़े ही आदर भाव व हर्सोल्लास के साथ शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. स्मृति चिन्ह को सैनिक सम्मान समारोह, आजादी से ऑपरेशन सिन्दूर तक भारत के सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम का सम्मान नाम से नामित किया गया. इस अवसर पर सम्मानित होकर अवध प्रान्त के अध्यक्ष कर्नल बी. एस. तोमर ने संगठन की तरफ़ से कार्यक्रम के संयोजकों का ह्रदय से आभार प्रगट किया व वहां पर उपस्थित सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, नौजवानों से आग्रह किया कि उनका राष्ट्र एवं सेना के जवानों के प्रति समर्पण व आदरभाव पूरे देश में जाना चाहिए. हमें अपने राष्ट्र एवं अपनी सेना पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के लिये कर्नल साहब ने सरकार एवं पूरे देशवासियों को बधाई दी. कार्यक्रम में भोजन की भी अतिउत्तम व्यवस्था की गई थी. संगठन के उपस्थित निम्न सदस्यों को सम्मानित किया गया :-
कर्नल बी. एस. तोमर, अध्यक्ष अवध प्रान्त, कैप्टन सरोज सिंह पदाधिकारी अवध प्रान्त व लखनऊ जिला, सूबेदार मेजर बी एल वर्मा सचिव अवध प्रान्त, वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, सदस्य अवध प्रान्त व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लखनऊ, वारंट ऑफिसर पूरन सिंह बोहरा, पदाधिकारी लखनऊ, सूबेदार मेजर रतन सिंह, सदस्य लखनऊ, सी. पी. ओ. घनश्याम केसरी पदाधिकारी अवधप्रान्त व लखनऊ एवं सी. पी. ओ. देवेंद्र पाण्डेय सदस्य अवध प्रान्त एवं लखनऊ.सूबेदार कामता सिंह वीर नारी मधु सिंह एवं वीर नारी अंजू दुबे.कार्यक्रम के शुरुवात में बलिदानियों के लिये 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

