अजय राय के अलावा भाजपा के मंत्रियो और विधायक सासदो के सम्पत्तियो की जांच होनी चाहिए – पुनीत पाठक

अजय राय के अलावा भाजपा के मंत्रियो और विधायक सासदो के सम्पत्तियो की जांच होनी चाहिए – पुनीत पाठक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने आज कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महोबा में एक दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि उसके साथ अमानवीय और क्रूरतापूर्ण व्यवहार भी किया गया। इतनी भयावह घटना के बावजूद प्रदेश सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़िता और उसके परिवार का दुख साझा करने नहीं पहुंचा।प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़िता के परिवार से मिलने और उनका दुख साझा करने महोबा जा रहे थे, तब सरकार द्वारा उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन तमाम बाधाओं के बावजूद अजय राय पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संवेदनहीन सरकार स्वयं तो पीड़िता के प्रति कोई संवेदना नहीं दिखा रही है, लेकिन अजय राय के मानवीय प्रयास से इतनी विचलित हो गई कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करा दिए गए।इतना ही नहीं, सरकार के मंत्री और विधायक भी खुलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे।प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग करना हास्यास्पद है।अजय राय का सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी और खुली किताब की तरह है।दूसरी ओर भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।हाल ही में आगरा नगर निगम द्वारा निजी बिजली कंपनी टोरेंट का लगभग 430 करोड़ रुपये माफ किया जाना इसका उदाहरण है। इससे पहले भी हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के मामले सामने आ चुके हैं।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “काम लो, चंदा दो” की नीति पर कार्य कर रही है तथा ईडी और आयकर छापों के माध्यम से राजनीतिक वसूली का कार्य कर रही है। यदि सरकार में वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का साहस है तो उसे अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की जांच करानी चाहिए।पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में मिड-डे मील से लेकर सड़क निर्माण, अस्पतालों की दवाइयों से लेकर मनरेगा तक हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां तक कि प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा गया। विकास कार्यों और मंदिर चंदे के नाम पर हुआ।अनियमितताएं जनता के सामने हैं।जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की विचारधारा के सिपाही हैं और सार्वजनिक जीवन में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता में विश्वास रखते हैं। किसी भी एजेंसी से जांच कराने में कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वही एजेंसियां भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भी निष्पक्ष जांच करें।पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य श्री उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, जिला सचिव पंकज सिंह, बजरंग सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, दानिश जिया, कैफियत अंसारी, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *