अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के आशापुर दर्शननगर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अनाज से बनाई गई भगवान श्री राम जानकी और हनुमान जी की कलाकृति का प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकार्पण किया।इस मौके पर उन्होंने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार से हर तरह का सहयोग दिलाने का भरसक प्रयास किया जायेगा।सूत्र के मुताबिक 10 हजार 800 स्क्वायर फीट में बनाई गई कलाकृति को हर कोई देखकर मोहित हो गया।वही इसी कड़ी में इस मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची है।इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी छटा बिखेरी।वही लोग सेल्फी लेते भी नजर आए।मिली जानकारी के मुताबिक हरदा मध्य प्रदेश के 60 कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति को देखकर हर कोई सम्मोहित हो उठा।इस स्कूल के भूखंड पर 11 तरह के 125 कुंतल अनाज से मध्य प्रदेश के हरदा के 60 कलाकार द्वारा बनाई गई। यह कलाकृति खिलता कमल जन कल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से कलाकार सतीश गुर्जर के नेतृत्व में तैयार की गई।इस दौरान मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल स्वयं अयोध्या में टीम की हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहे।इस मौके पर एक कलाकार ने बताया कि हमारी टीम 60 लोगों की है, जिसमें आर्ट व मैनेजमेंट के लोग शामिल हैं। 16 तारीख को हम अयोध्या आ गए थे लेकिन 3 दिन बरसात होने के कारण कार्यक्रम में देरी हुई और फिर उसके बाद हमने 2 दिन के अंदर कलाकृति तैयार कर दी।पहले भी अनाज के दानों से कलाकृति बनाकर रिकार्ड दर्ज करा चुके हैं।गौरतलब है कि हरदा मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल की कर्मभूमि है।उनके सान्निध्य में सतीश गुर्जर व उनकी टीम द्वारा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम व स्वामी विवेकानन्द जी की अनाज के दानों से बनाई गई। कलाकृति विश्व रिकार्ड में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।फिलहाल अयोध्या में तैयार की गई राम जानकी और हनुमान जी की कलाकृति को भी रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड जी टीम पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है

