अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर कुमार मकवाना से सुरजीत कुमार सिंह मिले

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर कुमार मकवाना से सुरजीत कुमार सिंह मिले

नई दिल्ली अंकित भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत कुमार गौतम के ऊपर लगाए गए गलत आरोपों के संदर्भ में। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महा पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष किशोर कुमार मकवाना से मिले और उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में पूर्व राज्यसभा सांसद; भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर सोशल मीडिया में विरोधियों द्वारा झूठे आरोप लगाकर निरंतर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिससे कि उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। यह सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन है। दुष्यंत गौतम अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं इन आरोपों के प्रति दुष्यंत कुमार गौतम ने कई बार स्पष्टीकरण भी दिया है। समाज के इतने प्रतिष्ठित और लोकप्रिय सम्माननीय व्यक्ति पर आरोप लगाना कानून के खिलाफ है। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ आपसे निवेदन है करती है कि विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे हैं इन सभी झूठे और निराधार आरोपों की जांच कराई जाए। समाज में प्रतिष्ठित किसी व्यक्ति की छवि खराब और बदनाम करने वाले षड्यंत्रकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महा पीठ के पदाधिकारी कार्यकता बड़ी संख्या में मौजूद रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *