अमृत भारत एक्सप्रेस के लोकार्पण के समय कार्यक्रम स्थल व ट्रैक पर तैनात रहेंगे जीआरपी व आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी
अयोध्या।अयोध्या से महानगरी मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी।इस ट्रेन में खास बात यह है कि अयोध्या व आसपास के जनपद से मुंबई नौकरी करने जाने वाले मध्यम वर्गों के लिए यह अमृत भारत एक्सप्रेस काफी सुविधाजनक रहेगी।क्योंकि इसमें स्लीपर क्लास तथा जनरल क्लास के ही सभी कोच रहेंगे। अयोध्या धाम से 28 अप्रैल मंगलवार को इस ट्रेन का लोकार्पण होगा।कार्यक्रम के तैयारी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ तथा जीआरपी विभाग भी कार्यक्रम स्थल से लेकर स्टेशन परिसर तथा आसपास के रेलवे क्रॉसिंग सहित अन्य जगहों पर इन दोनों विभागों की सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश शाही ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम अयोध्या धाम से होगा लेकिन इस दौरान सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।रेलवे ट्रैक के साथ-साथ मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के अलावा सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।इसके लिए एक दर्जन से अधिक आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।वही जीआरपी प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकार्पण के समय किसी प्रकार का विघ्न न उत्पन्न हो इसके लिए अयोध्या धाम स्थित कार्यक्रम स्थल से लेकर दर्शन नगर अयोध्या कैंट, मसौधा रेलवे ट्रैक पर चिन्हित किए गए है। सभी स्थानों पर जीआरपी के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके लिए उन्हें लगभग 40 सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त मिले हुए हैं।जिनमे निरीक्षक,उप निरीक्षक तथा सुरक्षाकर्मी शामिल है।

