महिला दरोगा का ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला:महिला दरोगा शिखा सिंह लाइन हाज़िर
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या,:वीडियो वायरल होते ही एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने महिला दरोगा शिखा सिंह को किया लाइन हाज़िर। प्रकरण की जांच सीओ अयोध्या को दी गई। बीते दिनों महिला दरोगा शिखा सिंह का ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल। घटनास्थल पर मौजूद कार के अंदर से बनाया गया था वीडियो। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी घटना को लेकर उठाये थे सवाल। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने की कार्यवाही।

