अयोध्या एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र सुमित तिवारी ने जेईई मेन में पाई सफलता
(अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अयोध्या एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र सुमित तिवारी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 (सेशन-2) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। सुमित ने कुल 96.64 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।जारी परिणाम के अनुसार सुमित ने गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान तीनों विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी एवं शिक्षकों ने सुमित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।सुमित की इस उपलब्धि से अयोध्या एकेडमी के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।विद्यालय की प्रधानाचार्या सौम्या अचारी ने बताया कि विद्यालय हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

