अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरों चीफ अयोध्या)शुक्रवार का दिन राम नगरी अयोध्या में इस समय हो रही अयोध्या की रामलीला के खास रहा।और हों भी क्यो न इस दिन अयोध्या की रामलीला के मंच पर फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकारो ने अलग अलग भूमिका निभाने का कार्य किया।इस बार अयोध्या की रामलीला में
मुख्य रुप से भाग्यश्री (सीता माता ),रवि किशन (परशुराम),शाहबाज़ खान (रावण),राकेश बेदी ने (जनक)का किरदार निभाने का कार्य किया।जिसको दूरदर्शन,डीडी भारती व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग चालीस करोड़ दर्शकों ने अपने घर टीवी व मोबाइल पर देखा।वही एक दिन पहले अयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ के घर किलकारी गूंजी और भगवान राम का जन्म हुआ।अयोध्या कि रामलीला का दूसरा दिन था।वही फिल्म अभिनेता राहुल बूचर ने भगवान राम के चरित्र पर अभिनय प्रस्तुत कर राम भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया।वही शुक्रवार कोमशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने अयोध्या की रामलीला में माता सीता के किरदार बहुत ही सजीवता से भूमिका निभाने का कार्य किया।वही फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री,उनके पति देव हिमालय ने अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया इस मौके पर अयोध्या की रामलीला केक्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने देश की उपानसा व एनबीसी चैनल के अयोध्या ब्यूरो चीफ राजेश श्रीवास्तव व जिला संवाददाता डाक्टर अजय तिवारी से बताया कि राम नगरी अयोध्या मे हो रही अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। और इस रामलीला में भाग्यश्री ने माता सीता का किरदार निभाया और इससे बड़ी हमारे लिए खुशी की कोई बात नहीं है।वही इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने अयोध्या पहुंचकर एक खास मुलाकात में बताया कि वह राम नगरी अयोध्या आकर अपने को धन्य महसूस कर रही है।उन्होंने बताया कि पहली बार अयोध्या आकर ऐसा लग रहा हैं कि जैसे वह प्रभु श्री राम के शरण में आ गई है।


राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि अब उनका ही नहीं बल्कि करोडो़ राम भक्तो का वर्षो पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।वही पहली बार दिल्ली से आई मंथरा का रोल कर रही प्रसिद्ध थियेटर कलाकार रचना जी ने बताया कि वह राम नगरी अयोध्या में आकर अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है।वे पहली बार अयोध्या की रामलीला में मंथरा की भूमिका नजर आयेगा।जिसको लेकर वह काफी खुश दिखाई दे रही थी।वही फिल्म अभिनेता राहुल बूचर ने बताया कि भगवान राम के चरित्र पर प्रस्तुति मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात हैं।मंदिर तो सिर्फ एक प्रतीत है हर कण-कण में शिव है।वही हर जगह जगह सभी चर अचर में राम है।हमें राम मंदिर से ज्यादा राम जी के विचारों को ध्यान में रखना चाहिए।भगवान राम के संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। वह संस्कार कोने कोने में जग में जगह-जगह हर जगह पहुंचना चाहिए।उन्होंने बताया कि आगे भी भगवान राम का किरदार निभाया या ना निभाता फिर भी मैं राम नगरी अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने आऊंगा। अगर भगवान ने मुझे बुलाया है पहले नवरात्रि के दिन अयोध्या बुलाया है।भगवान राम ने अपना स्वरूप मुझे दिया है।तीन घंटे के लिए ही चाहे वह दिया है।मुझे लगता है और मैं जरूर आऊंगा अयोध्या आ कर के भगवान राम लला के दर्शन ना करूं ऐसा हो नहीं सकता।पहले दिन ही 16 करोड़ दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला को देखी है।पिछले वर्ष जो है 10 दिन मिलाकर के 16 करोड़ दर्शकों ने देखा था हम रामजी के विचार लोगों में डाल पाए।चाहे हम एक करोड़ लोगों में राम जी के विचार को डालें चाहे वह एक लाख लोगो में डालें। देखने से फर्क नहीं पड़ता है फर्क तो तब पड़ता है कि आप अपने घर क्या लेकर के गए।एक भी संस्कार प्रभु श्री राम का अपने घर को लेकर गए तो मुझे लगता है कि मेरा यहां आना सफल हो जाएगा।

