अयोध्या भव्य राममंदिर का निर्माण को लेकर आंध्र प्रदेश की भक्त वत्सल समिति लगातार दीपक जला रही है

*अयोध्या भव्य राममंदिर का निर्माण को लेकर आंध्र प्रदेश की भक्त वत्सल समिति लगातार दीपक जला रही है।*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।संकल्प के तहत इस वर्ष समिति ने 1 करोड़ 10 लाख दीपक जलाने का दावा किया है।
राममंदिर निर्माण पूरा होने तक 5 करोड़ दीपक जलाने का लक्ष्य लिया है। अपने संकल्प को लेकर समिति के सदस्य अयोध्या पहुंचे।
यहां राम की पैड़ी पर दीपक जलाया।
आंध्र प्रदेश की रहने वाली धनलक्ष्मी ने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद समिति ने लगातार दीपक जलाने का निर्णय लिया। तब से समिति के सभी सदस्यों के द्वारा लगातार दीपक जलाया जा रहा है। इस साल समिति के सभी सदस्यों की संख्या मिलाकर 1 करोड़ 10 लाख दीपक जलाया जा चुका है। हमने राममंदिर निर्माण पूरा होने तक 5 करोड़ दीपक जलाने का लक्ष्य लिया है। वहीं समिति के सदस्य शेष गिरी राव ने बताया कि राममंदिर निर्माण जल्द हो इसलिए समिति लगातार दीपक जला रही है। राम की पैड़ी पर दीपक जलाने के दौरान राज्य लक्ष्मी, पद्मावती, लक्ष्मी कुमारी, श्यामलता, पद्मा, विजय वान्टी रजनी रानी, श्री निवास पद्मावती, सरोज, वाणीक्षी, राजेन्द्र, शिव कुमारी, रंजीता, लता के साथ 40 सदस्य मौजूद रहें एडवोकेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *