अयोध्या से टिकट पर भाजपा का मंथन जारी अभी नहीं है तय

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी में अयोध्या सीट पूरे विश्व में इस समय चर्चा का विषय बन गयी है।इस अति महत्वपूर्ण सीट पर  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ था। परंतु उनके गोरखपुर से लड़ने की घोषणा प्रथम लिस्ट में होने से इस पर विराम लग गया है। अयोध्या से टिकट के लिए जहां  कई  जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगाए हुए हैं।वहीं पर टिकट मांगने  वालो की लंबी चौड़ी  फौज खड़ी हो गई है। ऐसे में पार्टी को यहां से प्रत्याशी का नाम तय करना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। पार्टी सूत्रों का मानना है की अयोध्या से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े नेताओं के नाम पर भी विचार हो सकता है इससे  प्रत्याशियों की भीड़ में मायूसी छा गई है और अगर ऐसा हुआ तो विद्रोह की भावना जहां कम हो जाएगी वहां पार्टी में आपसी खींचतान  कलह पर विराम लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *