आंगनबाड़ी केन्द्रो पर सड़ी दाल की हो रही सप्लाई
ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। विकास खंड बल्दीराय के हलियापुर आंगनबाड़ी केंद्र में सड़ी और बदबूदार दाल का वितरण किया जा रहा है,जिसे जानवर तक खाने से मना कर रहे हैं, लेकिन मासूम बच्चों को परोसी जा रही है।स्थानीय निवासी अंशुमान ने आरोप लगाया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है,बल्कि कई बार ऐसी घटिया क्वालिटी की दाल बांटी जा चुकी है। शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।बता दें कि इसी तरह का मामला पिछले महीने धनपतगंज ब्लॉक में भी सामने आया था,जहां मीडिया के दखल के बाद सड़ी दाल वापस मंगाई गई थी।

