अयोध्या डीकेयू लाइव ब्यूरो सुरेंद्र कुमार। जिले के ब्लड मैन कहे जाने वाले आकाश गुप्त को मां जानकी की जन्मभूमि बिहार के मधुबनी जिले में अंखंड भारत सेवा सम्मान से अंग वस्त्र, पाग (पगड़ी) व प्रमाणपत्र से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें सम्राट अशोक जी के जयंती के पर सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति झंझारपुर)के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान समारोह में पूरे देश से 151उन समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया जो रक्तदान पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। बताते चले की आकाश गुप्त दुर्लभ ग्रुप बी निगेटिव के रक्तदाता है और अभी तक 44 बार रक्तदान कर चुके है और राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के द्वारा १००से ज्यादा रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब साढ़े चार हजार जरूरतमंदों को ब्लड भी मुहैया करा चुके है और देश में रक्त क्रांति लाने के लिए समय समय पर रक्तदान जागरूकता गोष्ठी, रैली, सेमिनार,कवि गोष्ठी, स्लोगन, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन करते रहते है। आकाश गुप्त ने बताया कि समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें उनके स्व पिता स्व कृष्ण लाल गुप्ता से विरासत में मिला हुआ है जिनकी हत्या १२ अप्रेल १९९१ में पंजाब में आतंक वादियों द्वारा कर दिया गया था। उन्होंने यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित किया जो रक्तदान की मुहिम का हिस्सा हैं।

