आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन व आसपास चलाया जा रहा लगातार चेकिंग अभियान
अयोध्या।प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ उप निरीक्षक रचना यादव व जीआरपी के अन्य सुरक्षा कर्मियों द्वारा कैंंट रेलवे स्टेशन परिसर कथा आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया।इस मौके पर आरपीएफ तथा जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने सक्रिय निगरानी में पिछले दिनों कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके आरपीएफ उप निरीक्षक रचना यादव तथा जीआरपी के उप निरीक्षक व सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर,सभी प्लेटफार्मों एवं ट्रेनों में यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिंग से होने वाले नुकसान,सामान चोरी से बचाव,जहरखुरानी गिरोहों की गतिविधियों तथा ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने के खतरों के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई दिये।बताते चले कि आगामी श्रावण मास और रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ को देखते हुये यह अभियान सुरक्षा की दृष्टि से चलाया जा रहा है।इस मौके पर सुरक्षा कर्मी यात्रियों को यह भी समझा रहे है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन एवं आरपीएफ को दें।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक किया जा रहा है,वही स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफॉर्मो,प्रतीक्षालय, रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया,आरक्षण केंद्रों तथा ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।

