अयोध्या। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन की बात सपा और कांग्रेस से चल रही है जैसे ही गठबंधन क्लियर होता है हम अपने प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे आज एक मुलाकात के दौरान मीडिया से बात करते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नजमुल हसन गनी ने कहा कि हमारा गठबंधन सपा या फिर कांग्रेस से हो सकता है ,उन्होंने कहा कि जो दो परसेंट है चार परसेंट है 7 परसेंट है उससे तो पाटिया गठबंधन कर रही है लेकिन जो 20 और 22 परसेंट है उनसे पार्टियां हाथ मिलाने में गुरेज करती हैं सभी पार्टियों को मुस्लिम का वोट तो चाहिए लेकिन लेकिन उन्हें हिस्सेदारी देने से इंकार है उन्होंने उवैसी को बीजेपी का एजेंट कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उवैसी कोई गलत बात नहीं करते और हम उनको एजेंट नहीं मानते उन्होंने कहा कि उवैसी सत्ता में भागीदारी की बात करते हैं तो कोई गलत बात नहीं करते यह बातें सभी कर रहे हैं जिसकी जितनी संख्या उतनी उसकी भागीदारी होनी चाहिए अगर ओवैसी या इंडियन मुस्लिम लीग ऐसी बात कर रही है तो कोई गलत बात नहीं है उन्होंने बीजेपी से टूटकर समाजवादी में शामिल होने वालों को लेकर कहा कि यह सब अवसरवादी लोग हैं यह अपने फायदे के लिए कहीं भी जा सकते हैं डॉक्टर नजमुल हसन गनी ने कहा कि हम सरकार बनाने चुनाव लड़ने की बात नहीं करते हम जनता के हित की बात करते हैं हम चुनाव लड़े या ना लड़े लेकिन लेकिन हम जनता के हित की ही बात करेंगे जो लोग अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं वह सरकार बनाने चुनाव लड़ने की बात करते हैं जनता के हितों की बात नहीं करते

