इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल को गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, एसपी ने पहनाया मेडल
हरदोई। पुलिस विभाग में जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान देने वाले इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। पिहानी कोतवाली में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं दे चुके इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल को यह प्रतिष्ठित मेडल पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरदोई द्वारा प्रदान किया गया।
सेवा अभिलेख के आधार पर मिला सम्मान
यह सम्मान पुलिस विभाग में पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सेवा करते हुए अति उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल का सेवा रिकॉर्ड बेहद बेदाग और सराहनीय रहा है।

