इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल के नेतृत्व में सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में पचदेवरा थाने का पुनः हरदोई जिले में पहला एवं प्रदेश में ग्यारहवा स्थान
चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। हरदोई जनपद में पचदेवरा कोतवाली ने जिले के सभी थानों को पछाड़ते हुए जिला स्तर पर नवीनतम अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क (सीसीटीएनएस) प्रगति रैंकिंग में पहला स्थान एवं प्रदेश स्तर पर ग्यारहवा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग अक्टूबर 2023 के लिए जारी की गई है। पचदेवरा पुलिस ने सीसीटीएनएस रैंकिंग में अपना जलबा बरकरार रखते हुए प्रदर्शन कर पुनः यह मुकाम हासिल किया है।
पचदेवरा इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के सक्षम मार्गदर्शन सीसीटीएनएस टीम के समर्पित और संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। यह प्रणाली डिजिटल तरीके से अपराधियों की ट्रैकिंग और पुलिस जांच को अपनाने से संबंधित है। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए पचदेवरा पुलिस ने सभी मापदंडों को पूरा किया है

