उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किये गये दीपक पाण्डेय

जौनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकाश मिशन योजना के अन्तर्गत उद्यान एवं खाद्य प्रसंशकरण विभाग द्वारा लोहिया पर्यावरणीय पार्क में आयोजित दो दिवसीय किसान गोष्ठी एवं किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रसाद सिंह ( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान कृषि विपणन ) का आगमन हुआ। जिस कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी श्री मती ममता सिंह यादव की उपस्थित में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये दीपक पाण्डेय ग्राम असैथा पट्टी बलजोर सुइथा कला जौनपुर को जिले में स्ट्राबेरी के सफल खेती करने पर मंत्री द्वारा अंग बस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मेले में पूरे जिले से आये हुये किसान भाइयों ने पाण्डेय जी से स्ट्राबेरी की खेती की विषय मे जानकारी ली इस मौके पर उनके गाँव के अमित शुक्ला मानी मौर्य , प्रमोद सिंह ,कमलेश कुमार मिश्रा , दुर्देश सिंह , अरुण सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *