उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS) पोर्टल का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अन्त्योदय और सबका साथ-सबका विकास की लक्ष्यों के दृष्टिगत प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश के सतत मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी 75 जनपदों के 826 विकास खण्डों में दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप क्रियान्वन किया जा रहा है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अवसर की समानता का सुअवसर प्रदान करते हुए समूह की दीदियों को सम्मान, सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन विगत वर्षो से सम्पूर्ण देश में नए नवाचारो अभिसरण गतिबिधि द्वार आजीविका संबर्धन, डिजिटल तकनीकी माध्यमो के प्रयोग द्वारा समावेशी कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकतम सुशासन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। मिशन निदेशक द्वारा सभी का स्वागत करते ही मिशन के प्रमुख घटकों में प्रगति एवं घटकों के बारे में बताया कि वर्तमान में मिशन अंतर्गत 70 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की महिलाओं को कुल 6.46 लाख स्वयं सहायता समूहों, 34512 ग्राम संगठनो एवं 1903 संकुल स्तरीय संघों से आच्छादित किया गया है। अभी तक कुल 5.12 लाख स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड (768 करोड़ रुपये), 2.97 लाख स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि ( 3241 करोड़ रुपये) एवं बिभिन्न आजीविका गतिबिधियों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंको द्वारा 2.53 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 2537 करोड़ रुपये का ऋण कम व्याज पर सुनिश्चित करायी गयी है।
प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS) के माध्यम से राज्य, जनपद, ब्लाक एवं संकुल स्तरीय संघ स्तर पर बेहतर कार्य योजना का निर्माण, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण किया जा सकेगा। इससे रियल टाइम सूक्ष्म स्तर तक का बजट का निर्धारण, लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय प्रगति का अनुश्रवण एवं राज्य, जनपद एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों में वित्तीय अनुशासन की सुनिश्चितता संभव हो सकेगी। ऑनलाइन ट्रैकिंग के माध्यम से समबन्धित उत्तरदायिता, कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी | प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम हमारी भुगतान प्रक्रिया को और आसान तथा पारदर्शी बनायेगा इससे कम समय में और सही से भुगतान किया जा सकेगा। इस सिस्टम से किस किस के पास कौन कौन सा भुगतान कितने दिनों से पेंडिंग है इसका भी यही से अनुश्रवण किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय सेवाओं के माध्यम अंतर्गत एक ग्राम पंचायत एक बीसी सखी के अंतर्गत अभी तक 45603 बीसी सखी का प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण किया जा चुका है जिसमे से 32654 बीसी सखी द्वारा कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। बीसी सखी द्वारा 5451 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का लेन देन किया गया है तथा 15 करोड़ से अधिक का लाभांश अर्जित किया गया है।
उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री जी ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन के कार्यों की प्रशंशा करते संबोधन में कहा गया की प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से समूह की महिलाओं द्वारा प्रदेश के 43 जनपदों के 204 विकासखण्डों में पुष्टाहार उत्पादन एवं आगनवाड़ी केन्द्रों को वितरण कराने की प्रक्रिया समबन्धित कार्य किया जा रहा है। अभी तक 126 प्लांट स्थापित 88 प्लांट को FSSA लाइसेंस तथा 38 इकाइयों में उत्पादन का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसके लिए सम्पूर्ण मिशन परिवार एवं समूह की दीदियों को बहुत बहुत धन्यवाद | मिशन शक्ति अंतर्गत आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ अभिसरण के माध्यम से प्रदेश में पहली बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विद्युत् सखी के रूप 15427 विद्युत् सखी का चयन, 9288 विद्युत् सखियों द्वारा 216 करोड़ रुपये का बिल कलेक्शन और 2.60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि कमीशन के रूप में प्राप्त की गयी है।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आज मिशन एवं पंचायती राज विभाग से अभिसरण के माध्यम से प्रदेश की 54216 ग्राम पंचायतो में कम्युनिटी सैनिटेशन काम्प्लेक्स स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग द्वारा अभी तक 274 करोड़ से अधिक की धनराशि समूह की दीदियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मिशन के सार्थक प्रयासों से मिशन निदेशक एवं उनकी टीम द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की दीदियों द्वारा प्रदेश में सरकार की मंशा के अनरूप 2085 उचित दर की दुकान का संचालन एवं प्रबन्धन, 1.02 करोड़ मास्क निर्माण, 453 से अधिक आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना अंतर्गत वाहनों का संचालन, 8.8 लाख से अधिक महिला कृषको का प्रशिक्षण, 1.51 करोड़ स्कूल ड्रेस निर्माण, 61050 समूहों द्वारा 164177 आगनवाडी केन्द्रों पर ड्राई राशन की उपलब्धता का कार्य, स्टार्टअप विलेज इंटर प्रयूनेरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत कुल 16903 लघु उधमियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री जी के वैश्विक मंच पर स्वच्छ एवं सतत उर्जा को प्रोत्साहित करने की दिशा में 28 लाख सोलर स्टडी लैम्प का वितरण एवं प्रेरणा ओजस कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनपदों के 2225 महिला सदस्यों को सोलर लैप बनाने, तथा 89 असेम्बलिंग इकाई की स्थपाना के द्वारा 1000 सोलर शॉप के माध्यम विक्री किये जाने की प्रक्रिया तीव्र गति से अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी की सतत प्रेरणा से 43.58 करोड़ की धनराशि से डेयरी वेल्यू चैन (दुग्ध मूल्य श्रृंखला) के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी” द्वारा 40730 शेयर होल्डर्स द्वारा प्रतिदिन 1.22 लाख लीटर दुग्ध संग्रहण, अब तक 260 करोड़ रुपये का कारोबार एवं 13.34 करोड़ रुपये का लाभांश अर्जित किया है। “बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की तर्ज पर पूर्वाचल क्षेत्र के 05 जनपदों में क्रमशा: बलिया, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर एवं चन्दौली में “काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी का गठन किया गया है। अगले 03 वर्ष में 35000 महिला किसान को जोड़ा जायेगा। अभी तक कंपनी के 2000 महिला सदस्य बन चुके है एवं 50 गाँव में प्रतिदिन 4500 लीटर दुग्ध का संग्रह किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की दूरगामी रणनीति के अंतर्गत मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा एवं एवं उनकी पहचान तथा विकास में भागीदारी
के दृष्टिगत महिला सामर्थ्य योजना अंतर्गत प्रदेश के 15 जनपदों में 200 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत किया जा चूका है। बुंदेलखंड क्षेत्र में “झलकारी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन करते हुए परियोजना के अंतर्गत जनपद झाँसी एवं महोबा में दलहन, मूंगफली के मूल्य श्रृंखला संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत 7 विकास खण्डों के कुल 17406 महिलाओं को इस परियोजना से जोड़ा जाना है। सरकार द्वारा 18.36 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत, अभी तक कुल 3200 महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। 4500 कुंतल चना एवं सफेद मटर की खरीद की जा चुकी है।
“बदायूनी महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ अंतर्गत जनपद बदायूँ में धान, गेहूँ एवं मैथा के मूल्य श्रृंखला संवर्धन हेतु इस कंपनी का गठन किया गया है। परियोजना अंतर्गत 5 विकास खण्डों के कुल 14275 महिलाओं को इस परियोजना से जोड़कर महिला किसानों से फसल की खरीद मूल्य संवर्धन एवं विक्रय का कार्य करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 16.36 करोड़ का अनुदान स्वीकृत किया जा चूका है। अभी तक 1600 महिला सदस्य शेयर धारक है एवं 10 संग्रह केंद्र स्थापित किये जा चुके है। “जरकला हस्तशिल्प महिला प्रोड्यूसर कम्पनी” के अंतर्गत जनपद बदायूँ में जरी जरदोजी हस्तशिल्प से जुड़ी महिला कारीगरों
के विकास हेतु हस्तशिल्प उत्पादक कंपनी के गठन कारीगरों की उत्पादन, गुणात्मक एवं मार्केटिंग के क्षेत्र कार्य द्वारा सलारपुर
विकास खण्ड की कुल 528 महिलाओं को इस परियोजना से जोड़ा जाना है परियोजना में सरकार द्वारा 6.71 करोड़ रुपये का
अनुदान स्वीकृत किया है। वर्तमान में 100 कारीगर को कंपनी से जोड़ा जा चुका है। आज प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS) सॉफ्टवेयर के लोकार्पण के अवसर पर लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार आम जनमानस के हितार्थ प्रधानमंत्री जी के सपनो को साकार करने की दिशा में मिशन द्वारा अपनी गतिबिधियों में डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संचालित गतिबिधियों का दिन प्रति दिन क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए मिशन निदेशक एवं उनकी टीम को सभी स्तर पर ऑनलाइन माध्यमो के सॉफ्टवेयर विकसित किये जाने में विशेष सक्रिय प्रयासों के लिए साधुवाद | उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आई सी आई सी आई बैंक के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिबिधियो के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न मद में दिया जाने वाले फण्ड का रियल टाइम अनुश्रवण किया जा सकेगा और इसको पी ऍफ ऍम एस से लिंक किया जायेगा जिससे की पैसा सीधे समूह / ग्राम संगठन अथवा संकुल स्तरीय संघ के खाते में चला जायेगा। इससे किस जनपद में कौन से हेड में भुगतान शेष है अथवा किस जनपद के पास फण्ड उपलब्ध नहीं है इसका विवरण यही मुख्यालय से बैठ के देखा जा सकता है। अभी तक पूर्व में जो भी प्रक्रिया थी उसमे सभी भौतिक संलग्नक जनपद के पास ही रहते थे परन्तु इस नए सिस्टम से सभी संलग्नक डिजिटल रूप से पोर्टल पर अपलोड होंगे उसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकेगी। वित्तीय गतिविधियो को त्वरित, सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में ऑनलाइन पोर्टल प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBM S) के लोकार्पण के अवसर मिशन परिवार से जुड़े 70 लाख ग्रामीण परिवारों की महिला समूह की दीदियों को उनके प्रदेश की खुशहाली एवं अनवरत सतत विकास में अमूल्य योगदान के लिए मिशन निदेशक एवं सभी राज्य जनपद, विकास खंड अधिकारी, स्टाफ को उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद एवं हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। सुशासन की अवधारणा के अनुरूप ऑनलाइन गतिविधियो के प्रोत्साहन से मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में सामाजिक, वित्तीय, राजनैतिक समावेशी सुशासन की दिशा में महिला सदस्यों की विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित किया जा सकेगा। मिशन के स्टाफ की कार्यों में प्रभावशीलता एवं दक्षता में वृद्धि हो सकेगी तथा किये जा रहे कार्यों की निष्पक्ष आंकलन एवं मूल्यांकन में सार्थक भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित किया जायेगा राज्य, जनपद एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियो द्वारा बेहतर अनुश्रवण के आधार पर बिभिन्न थीमेटिक गतिबिधियो की प्रगति की समीक्षा, नेतृत्व, क्षमता का आकलन, त्वरित निर्णय लेने में सहयोग एवं स्टाफ के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि एवं उनके कार्यों का बेहतर आंकलन किया जा सकेगा।
अंत में प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS) विकसित किये जाने हेतु मिशन निदेशक एवं उनकी राज्य स्तरीय टीम, आई सीआईसीआई बैंक के अधिकारी, उपायुक्त स्वत रोजगार को ऑनलाइन माध्यम से प्रेरणा बजट मैनेजमेंट सिस्टम (PBMS) द्वारा वित्तीय गतिविधियों का प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सुशासन के सिद्धांतो को सुचारू ढंग से क्रियान्वयन संचालन एवं प्रबन्धन में विकसित किये ऑनलाइन सॉफ्टवेयर हेतु बहुत बहुत धन्यबाद एवं आशा करता हूँ कि मिशन समय समय पर बदलती हुयी वैश्विक एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार नए तकनीकी नवाचारों के साथ साथ महिला सम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं उनके स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त मिशन निदेशक द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री जी ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उत्तर प्रदेश एवं उपस्थित ICICI बैंक के प्रतिनिधि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मिडियाकर्मियों, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रदेश जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी समर्पित प्रोफेशनल स्टाफ आदि को उनके गरिमामयी उपस्तिथि तथा प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किये गए प्रयासों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार,आयुक्त ग्राम्य विकास-जी एस प्रियदर्शी,मिशन निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *