एक बार फिर धंसा रामपथ पर सीवर लाइन
फोटो
अयोध्या।करोड़ों रुपए की लागत से सहादतगंज से लता चौक तक 13 किलोमीटर तक बनी रामपथ एक बार फिर धंस गई। शहर के अमानीगंज स्थित जलकल के समीप रामपथ के सीवर लाइन मे होले हो गया। एक बार नहीं बल्कि कई बार इस मार्ग पर सीवर लाइन धंस गई है या फिर इस मार्ग के बीचो-बीच का आसपास गड्ढे हो गए हैं मजे की बात तो यह है कि आज जिस समय यह सिविल लाइन धंसी।वहां पर ना तो कोई पानी भरा था और ना ही बरसात हुआ था।इसके बावजूद जब बिन बारिश सीवर लाइन वह भी राम पथ की धंस रही है तो और मार्गो तथा गली मोहल्ले मे पडने वाले सिविल लाइन की तो बात ही दूसरी है।करोड़ों रुपए की लागत से बने सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदाई संस्था के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है
।

