एमिटी ग्रुप की संस्थापिका डॉ. अमिता चौहान ने विजेता टीम को सम्मानित किया

एमिटी ग्रुप की संस्थापिका डॉ. अमिता चौहान ने विजेता टीम को सम्मानित किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नोएडा में आयोजित यूथ पावर ग्रैंड फिनाले में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, विराज खंड, लखनऊ की टीम ने ‘जूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड और बेस्ट क्रिएटिव कम्युनिकेशन एक्ट अवॉर्ड’ जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रों ने ‘लखनऊ की विरासत को पुनर्जीवित करने’ पर वर्षभर कार्य किया और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह उपलब्धि 12 एमिटी स्कूलों में से चयनित होकर प्राप्त हुई। एमिटी ग्रुप की संस्थापिका डॉ. अमिता चौहान ने विजेता टीम को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार के कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *