एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बीकापुर कोतवाल को लाइन हाजिर कर आधा दर्जन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल 

एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बीकापुर कोतवाल को लाइन हाजिर कर आधा दर्जन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल

 

अयोध्या।जिले मे कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के आधा दर्जन से अधिक निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।फेरबदल की कड़ी में उन्होंने लगातार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीकापुर अमरेंद्र बहादुर सिंह की मिल रही शिकायतों के चलते लाइन हाजिर कर दिया जबकि उनकी जगह थाना तारुन प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे को कोतवाली बीकापुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है।जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र मे पिछले दिनों मद्रास हैंडलूम के समीप एक महिला से हुई चेन स्नैचिंग मे उन्होंने कोतवाली नगर मे तैनात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय को हटाकर उन्हें थाना पूराकलन्दर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।जबकि थाना पूरा कलंदर में प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक का दायित्व सौपा है।उन्होंने महाराजगंज थाना पर तैनात निरीक्षक राजेश सिंह को थाना इनायतनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।जबकि कोतवाली रौनाही में तैनात निरीक्षक लालचन्द्र सरोज को थाना तारून का प्रभारी नियुक्त किया गया है।रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को थाना महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा थाना इनायतनगर के थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें कोतवाली रौनाही की कमान सौपी है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल का मुख्य कारण जिले के कई थाना क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी के साथ-साथ कई थाना क्षेत्रों मे तैनात प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ लगातार मिलने शिकायतें मिल रही थी।जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक स्थानांतरण एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *