आर एल पाण्डेय
खरगूपुर(गोंडा)।कस्बे में हुए बवाल व आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर एस डी एम व क्षेत्राधिकारी सदर ने संयुक्तरूप से यहां के सम्भ्रांत लोगों के साथ थाने पर बैठक की।उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाई चारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।किसी भी दुकानदार को बिना परमिशन के अतिशबाजी की दुकान लगाने की अनुमति नहीं है और डी जे पर आपत्तिजनक गाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध रहेगा।बुधवार को एस डी एम बी के सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत ने नगर पंचायत के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हुए बवाल पर व दीपावली त्यौहार के अवसर पर गणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर दोनों समुदायों के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ खरगूपुर थाने पर बैठक की।उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि अब खरगूपुर सामान्य नहीं रहा।यहां के कुछ लोगों ने इसे बदनाम कर दिया है।यहां राम लीला मैदान निकट चौक में कभी झंडे लगाने को लेकर तो कही पोस्ट को लेकर विवाद होता रहा है।लेकिन पोस्ट को लेकर इस तरह के बवाल कभी नहीं हुए।दोनों समुदायों के सम्भ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों व कस्बे वासियों से आपसी भाई चारा के साथ रहकर त्यौहार मनाने की अपील की।उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह को बिना परमिशन के डी जे नहीं बजाने की बात कही।वहीं डी जे पर प्रतिबंधित गाने त्यौहार पर बिल्कुल बन्द रहेगा।बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी,धर्मेंद्र मिश्रा, अमित अवस्थी,लईक अहमद,मो0 साजिद खान,निजामुद्दीन खान,सूरज देवराज,मनीष प्रताप सोनी,नईम हाशमी,मुस्ताक अहमद खान,मो0 शकील,शिव मंगल मौर्य,समसुद्दीन अंसारी,गुलाम रब्बानी वेद प्रकाश अतुल मोदनवाल आदि ग्राम प्रधान समेत सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

