कमिश्नर राजेश कुमार ने डीएम शशांक त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ किया चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

कमिश्नर राजेश कुमार ने डीएम शशांक त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ किया चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।कमिश्नर राजेश कुमार ने डीएम शशांक त्रिपाठी ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने नगर आयुक्त जैनेंद्र,उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री अनुराज जैन,प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमित कुमार भट्ट सहित अन्य अधिकारी के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण की गुणवत्ता, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था तथा नियमित देखरेख की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें।कहा कि परिक्रमा मार्ग धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर लगाए जा रहे पौधे भविष्य में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, हरित आवरण तथा छायादार मार्ग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों की नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा एवं आवश्यक रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पौधों का अधिकतम जीवित प्रतिशत बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *