करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने उठाये ट्रस्ट, पुलिस और एसआईटी की जांच पर गंभीर सवाल
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।राम मंदिर ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार, दान गबन और निर्माण कार्य में घोटाले के आरोपों पर करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया।अयोध्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने ट्रस्ट, पुलिस और एसआईटी की जांच पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के दान, चढ़ावे और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताएं और चोरी हुई है।
सूरज पाल अम्मू ने कहा कि एसआईटी की क्लीन चिट स्वीकार नहीं है और ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाना चाहिए।उन्होंने मांग की कि नए ट्रस्ट में स्थानीय लोगों, साधु-संतों और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े परिवारों को शामिल किया जाए।अम्मू ने आरोप लगाया कि आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस ने किसी की रिमांड नहीं ली और आगे की पूछताछ भी नहीं की।उन्होंने कहा कि इस रवैये से पूरे मामले में समझौते की आशंका पैदा होती है।करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पहले उत्तर प्रदेश और फिर पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पर भी निर्माण सामग्री में कथित कमीशनखोरी और घोटाले के आरोप लगाए गए।
करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले पर बयान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मां
ग की।

