ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आवास विकास परिषद की गोकुल ग्राम योजना प्रथम मुन्नू खेड़ा में हनुमान मंदिर से कलश यात्रा पार्षद प्रत्याशी अमित यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुई जो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का दर्शन करते हुए पुनः हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई तत्पश्चात श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा व्यास धर्मदूत जी महराज ने प्रथम दिवस गोकर्ण , धुंधकारी की कथा सुनाई। श्रीमद् भागवत कथा में आवास विकास कॉलोनी मुन्नू खेड़ा, हंस खेड़ा, डिप्टी खेड़ा , चुन्नू खेड़ा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हैदर गंज तृतीय वार्ड के पार्षद प्रत्याशी अमित यादव ने प्रसाद वितरण किया। यजमान जगदीश प्रसाद यादव और राजेश सिंह ने परिवार सहित पूजन अर्चन किया।अमित कुमार यादव, इंद्रेश सिंह और ईडब्ल्यूएस सेवा समिति लखनऊ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

