कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जिले के सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण
अयोध्या।श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।इस मौके पर उन्होंने सावन मेला कावड़ यात्रा को लेकर थानाध्यक्ष गोसाईगंज अभिमन्यु शुक्ला, महिला उप निरीक्षक चेतना पांडे सहित अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस मौके पर उन्होंने संवेदनशील स्थलों के साथ साथ उन मार्गों का भी निरीक्षण किया,जहाँ से श्रावण मास के दौरान कांवरियों तथा अन्य श्रद्धालुओं का आवागमन भारी संख्या में बना रहता है।उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दौरान अम्बेडकरनगर, गोण्डा, बस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर सहित विभिन्न जनपदों से लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर पावन सरयू में स्नान, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक तथा सरयू जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं।इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।उन्होंने बताया कि श्रावण मास का प्रारंभ हो चुका है।जिसके चलते विभिन्न जिलों से अयोध्या आने वाले कावड़ियों व श्रद्धालुओं के भारी संख्या में भीड़ आती है। इस दौरान इन्हें किसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस कोई कर कम नहीं छोड़ रही है। बताया कि श्रावण मास मे प्रथम सोमवार 3 अगस्त, द्वितीय सोमवार 10 अगस्त,तृतीय सोमवार 17 अगस्त, चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त के अलावा सावन त्रयोदशी 26 अगस्त तथा 28 अगस्त को रक्षा बंधन एवं श्रावण पूर्णिमा स्नान के अवसर पर अत्यधिक भीड़ की संभावना है।इसे दृष्टिगत रखते हुए 29 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सभी प्रमुख मार्गों एवं मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। बताया कि इसके अलावा विभिन्न पर्वों और श्रावण मास की सोमवार के दिन को देखते हुए रोड डायवर्जेंट भी किया जाएगा।

