कार्यकर्ताओ में अपार उत्साह है, परिणाम स्वरूप भाजपा की फिर से सरकार बनेगी: महेश चंद श्रीवास्तव

 

जौनपुर: भाजपा मुंगराबादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे का मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत क्षेत्र में जन सम्पर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगे। उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से मुंगराबादशाहपुर में विजयी पताका लहराएगी। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा स्वामी विवेकानंद और सरदार पटेल के मार्ग पर चलेगा, जिन्ना के मार्ग पर नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश कह रहे हैं मैं आ रहा हूं, क्या करने आ रहे हैं। आकर क्या नौकरियों में पूरे कुनबे की भर्ती करेंगे? क्या सभी बैकवर्ड जातियों को कुचलने आ रहे हैं? या क्या फर्जी नियुक्ति करने आ रहे हैं? इसलिए आ रहे है कि आजम खां को जेल से छोड़ना है।

जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने विकास की बात करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में चाइना से अच्छी सड़कें होने का दावा किया। 5 साल पहले बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं आता था, लेकिन बिजली का बिल पकड़ने पर करंट लगता था। बसपा सपा व कोंग्रेस को घेरते हुए कहा कि इनके शासन में आतंक था। उसी में जीते थे लोग लेकिन अब खुशहाली है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दावा किया कि प्रथम चरण एक तरफ बीजेपी के पक्ष में सब की सब सीटे जीतेंगे। हिन्दू मुसलमान दंगा नहीं करेंगे गरीबी से लड़ेंगे। सपा सरकार में 4 दिन दंगा होते थे 7 दिन कर्फ्यू लगता था। अब 5 साल में एक कर्फ्यू नही लगा न दंगा हुआ।

अंत मे भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने सभी आये हुये अतिथियों का धन्यवाद देते हुये कहा कि पार्टी ने जो हमारे ऊपर विश्वास की है उस पर हम खरा उतरने का कार्य करूँगा और यह सीट जीतकर भाजपा के खाते में डालकर भाजपा का सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाऊँगा। उक्त अवसर पर मुंगराबादशाहपुर के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *