समाजवादी पार्टी अपने वादों पर हमेशा खरी उतरी है

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल की चर्चित सीटों में से जौनपुर के विधानसभा मल्हनी क्षेत्र के कोलाहलगंज में शुक्रवार को जनसभा संबोधित किया, किसान, युवा ,व्यापारी धर्म, जाति सब पर खुलकर बोले मुलायम सिंह यादव।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा नौजवान आज बेरोजगार है। आज अगर सरकार अपने वादों पर खरा उतरती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता आज बेरोजगारी की वजह से हमारे देश की रफ्तार धीमी हो गई।
आज किसानों को अगर उनके पैदावार की उचित कीमत मिलती तो किसान और अधिक पैदावार करता और देश का विकास करता लेकिन पैदावार में लगने वाले यूरिया डाई व डीजल की महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इतना ही नहीं इस साल अपना खून पसीना एक करके पैदावार करता है लेकिन उसके मेहनत का भी उसे मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता|
व्यापारियों को मुनाफा ना होने से आज छोटे छोटे व्यापारियों के सामने कई संकट आ खड़े हुए कई व्यापारी आर्थिक मंदी आने से व्यापार से मुंह फेर लिया है समाजवादी सरकार ने सभी को एक साथ लेकर चलने का काम किया है और आगे भी करती रहेगी। समाजवादी पार्टी हमेशा से अपने वादों पर खरा उतरती आई है जो भी कहा है वह किया है।
मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा ने पत्रकार से बात की और प्रदेश व क्षेत्रीय समस्या बताए|
समाजवादी पार्टी हमेशा से युवाओं को रोजगार देने का काम किया है और आगे भी करती रहेगी आज देश कई चुनौतियों से जूझ रहा है जात- पात के नाम पर भेदभाव धर्म के नाम पर भेदभाव जैसे कई चुनौतियों से इस देश के आम जन परेशान हैं।
कार्यक्रम के दौरान मल्हनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लकी यादव,सपा नेता नासिर खान, सोचनराम विश्वकर्मा,लाल बहादुर यादव समेत कई बड़े-बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे।

