कप्तान के निर्देश पर मुकामी पुलिस ने सूदखोर के चंगुल से भैंस को दिलाया वापस।
बता दें कि गरीब दलित ने 32 हजार रुपये लिया था कर्ज।
सूदखोर ब्याज में ढाई लाख रुपये की कर रहे थे मांग।
एक महीने पहले दलित की भैंस को उठा ले गये थे दबंग।
मीडिया के द्वारा उक्त मामले को प्रकाश में लाने के बाद पुलिस कप्तान ने लिया संज्ञान।
हाटा कोतवाली पुलिस को लगाई कड़ी फटकार।
कप्तान के कड़े तेवर के बाद जागी हाटा पुलिस ने दलित की भैंस को दिलाया वापस।
अपनी भैंस को वापस पाकर खिल उठा गरीब का चेहरा।
पुलिस कप्तान को दिया धन्यवाद,खिलायेगा दही।

