(कोरबा) निदेशक तकनीकी रहे एसईसीएल गेवरा के प्रवास पर, खदान का निरीक्षण कर उत्पादन -डिस्पैच में तेजी लाने दिए निर्देश

(कोरबा) निदेशक तकनीकी रहे एसईसीएल गेवरा के प्रवास पर, खदान का निरीक्षण कर उत्पादन -डिस्पैच में तेजी लाने दिए निर्देश
कोरबा 15 सितंबर (आरएनएस)। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र ने गेवरा क्षेत्र का दौरा कर खदान में संचालित विभिन्न विभागीय एवं संविदा पैचों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन कार्यों की प्रगति, उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की।
दौरे के दौरान निदेशक तकनीकी ने पीएनसी पैच, देव माइनिंग, सानिक माइनिंग, विभागीय पैच एवं बथोरा पैच का भ्रमण किया और वहां चल रहे खनन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से उत्पादन, डिस्पैच तथा ऑफटेक से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साइलो-1, साइलो-2, साइलो-3 एवं साइलो-4 से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही ईसीध्एफसी से जुड़े विषयों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री महापात्र ने अधिकारियों से खदान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उत्पादन और डिस्पैच को सुचारू बनाए रखने तथा खनन कार्यों में आवश्यक गति बरकरार रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और समन्वय के साथ लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
०००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *