कोल्डस्टार लॉजिस्टिक्स ने लखनऊ में नई सुविधा का उद्घाटन किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अपनी व्यापक राष्ट्रीय विस्तार रणनीति के तहत भारत की अग्रणी तापमान-नियंत्रित एवं एम्बिएंट सप्लाई-चेन समाधान प्रदाता कोल्डस्टार लॉजिस्टिक्स ने लखनऊ में अपनी नई सुविधा शुरू कर उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जब टियर-II शहरों में उपभोग का स्वरूप तेजी से महानगरों के समान होता जा रहा है। इसका प्रमुख कारण संगठित रिटेल, क्विक कॉमर्स, फूड डिलीवरी और हेल्थकेयर सेवाओं का तेजी से विस्तार है। लखनऊ-कानपुर हाईवे कॉरिडोर पर स्थित उन्नाव में स्थापित यह नया 10,500 वर्ग फुट का अत्याधुनिक केंद्र उत्तर प्रदेश तथा आसपास के बाजारों में एफएमसीजी, डेयरी, कन्फेक्शनरी, प्रोसेस्ड फूड, हेल्थकेयर और क्विक-कॉमर्स से जुड़े व्यवसायों को सेवाएं प्रदान करेगा।
कोल्डस्टार लॉजिस्टिक्स के कार्यकारी निदेशक समीर वर्मा ने कहा भारत में उपभोग वृद्धि का प्रमुख आधार अब केवल महानगर नहीं रहे हैं, बल्कि देशभर के उभरते बाजार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी दृष्टि से लखनऊ में हमारा यह निवेश हमारी व्यापक राष्ट्रीय विस्तार रणनीति का हिस्सा है और उपभोग केंद्रों के निकट मजबूत एवं विश्वसनीय कोल्ड-चेन अवसंरचना की बढ़ती आवश्यकता को दर्शाता है। यह नई सुविधा मांग केंद्रों के करीब हमारी पहुंच बढ़ाएगी, पुनः आपूर्ति (रीप्लेनिशमेंट) के समय को कम करेगी और हमारे ग्राहकों को अपने परिचालन का अधिक कुशलता से विस्तार करने में सक्षम बनाएगी। जैसे-जैसे सप्लाई-चेन का स्वरूप विकसित हो रहा है, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उभरते बाजारों में व्यवसायों और उपभोक्ताओं को भी वही उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और उत्पाद उपलब्धता मिले, जो अब तक मुख्य रूप से टियर-I शहरों से जुड़ी रही है।”
यह सुविधा उभरते हुए मांग केंद्रों के निकट आपूर्ति श्रृंखला क्षमता उपलब्ध कराकर तेज़, अधिक कुशल और विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स सेवाएं सुनिश्चित करेगी। यह वेयरहाउस एम्बिएंट, ट्रॉपिकल (+15डिग्री सेल्सियस से +25डिग्री सेल्सियस), चिलर (+2डिग्री सेल्सियस से +8डिग्री सेल्सियस) और फ्रोजन (-20डिग्री सेल्सियस) सहित विभिन्न तापमान श्रेणियों की सुविधा से सुसज्जित है। इससे नाशवान एवं तापमान-संवेदनशील उत्पादों का सुरक्षित भंडारण तथा निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
लखनऊ स्थित यह सुविधा कोल्डस्टार लॉजिस्टिक्स के मौजूदा परिचालन एवं प्रौद्योगिकी ढांचे पर आधारित है, जिसे एआई/एमएल आधारित लॉजिस्टिक्स प्लानिंग, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, आईओटी नियंत्रित सेंसर तथा स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का समर्थन प्राप्त है। इसके माध्यम से ग्राहकों को कोल्डस्टार के राष्ट्रीय नेटवर्क में उपलब्ध समान स्तर की परिचालन दक्षता, रियल-टाइम विजिबिलिटी और उत्पाद की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह सुविधा कंपनी की ‘ज़ीरो स्टॉक-आउट’ प्रतिबद्धता को और अधिक प्रभावी ढंग से साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लखनऊ में नई सुविधा के शुभारंभ के साथ ही कोल्डस्टार लॉजिस्टिक्स का नेटवर्क अब देशभर में 45 वितरण केंद्रों तक विस्तारित हो गया है। इससे कंपनी की बढ़ते मांग केंद्रों तक अपनी पहुंच और सेवा क्षमता और मजबूत होगी तथा वह महानगरों के साथ-साथ उभरते बाजारों में भी अपने ग्राहकों को अधिक प्रभावी, तेज़ और विश्वसनीय सप्लाई-चेन समाधान उपलब्ध करा
सकेगी।

