गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में एसडीएम द्वारा निजी अस्पताल सहित एक्सरे सेंटरों का किया औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दुर्गा अल्ट्रा साउंड सेंटरों पर संचालक अनुपस्थित मिले ,दूसरा करमा हॉस्पिटल में जांच हुआ जहां ब्यवस्था ठीक मिला । लेकिन एसडीएम खजनी द्वारा वाजिब पेपर की मांग की गयी । औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ,प्रभारी निरीक्षक खजनी अजय कुमार मौर्य उपस्थित रहे ।
बताते चले खजनी क्षेत्र में निजी अस्पताल सहित कुछ जांच सेंटरो में आनियमियता का शिकायत SDM खजनी पवन कुमार को मिला । जिसके तहत एसडीएम खजनी पवन कुमार , प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी इंस्पेक्टर खजनी अजय कुमार मौर्य खजनी में संचालित करमा हॉस्पिटल पर औचक निरीक्षण किया । मौके पर सब कुछ ठीक रहा,लेकिन करमा हॉस्पिटल के संचालक डीके सिंह से हॉस्पिटल के कागजात मांगे गए । हकीकत जांच के लिए कागजात को हमेशा सामने रखने आदेश दिए । तत्पश्चात दुर्गा एक्सरे केंद्र पर अधिकारी पहुँचे ।मौके पर जांच केंद्र के मुख्य संचालक जिनके नाम से केन्द्र संचालित है वो नदारद रहे । उक्त जांच सेंटर में चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया ।

