गंदगी और अतिक्रमण की जद में रही त्रिवेणी रोड का हुआ कायाकल्प
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर निगम प्रयागराज की पहल, जनभागीदारी से बदली सड़क की तस्वीर
प्रयागराज। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आगामी दधिकांदो मेला के दृष्टिगत नगर निगम प्रयागराज द्वारा जोन-04 के वार्ड नंबर-30 स्थित त्रिवेणी रोड, क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज के पीछे यतीम खाना के पास विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया।
वर्षों से कूड़े के बड़े-बड़े ढेर, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण इस सड़क पर आवागमन प्रभावित था। स्कूली बच्चों एवं आमजन को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता था।
महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के नेतृत्व एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने व्यापक अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र का कायाकल्प किया।
इस अवसर पर पार्षद मुकेश लारा, अपर नगर आयुक्त शादाब जी, सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडे, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री संजय ममगई, स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक सुश्री अर्चना विश्वकर्मा सहित नगर निगम प्रयागराज की टीम एवं आईईसी टीम—सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज के सदस्य उपस्थित रहे।

